राष्ट्रगान पर खड़े नहीं होने पर 14 लोग गिरफ्तार? जानें जम्मू कश्मीर पुलिस ने क्या कहा

25 जून के कार्यक्रम में राष्ट्रगान पर नहीं हुए थे खड़े

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 25 जून को आयोजित ‘पेडल फॉर पीस’ साइकलिंग कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान राष्ट्रगान बजाया गया लेकिन उस दौरान कुछ लोग खड़े नहीं हुए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्रगान का ‘‘अपमान’’ किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया और कथित उल्लंघन की जांच शुरू की। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।

केंद्रीय कारागार में भेजे गए 14 गिरफ्तार

पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धाराओं 107 और 151 के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में श्रीनगर पुलिस ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है और किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पहले खबरें आई थीं कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को यहां केंद्रीय कारागार में भेजा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *