पहले 2 घंटे में 14.55% मतदान, कई जिलों में वोटर्स की लगी लंबी कतारें

Bihar Desk| Updated: 11 Nov 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान तेजी से जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और पहले दो घंटे में ही 14.55% वोटिंग दर्ज की गई। कई जिलों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जबकि कुछ जिलों में रफ्तार धीमी है।

गया, किशनगंज और जमुई सबसे आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक जिन जिलों में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है, वे हैं—

  • गया – 15.97%
  • किशनगंज – 15.81%
  • जमुई – 15.77%

इन जिलों में सुबह से ही उत्साहजनक भीड़ देखने को मिली।

भागलपुर, सीतामढ़ी और नवादा में धीमी रफ्तार

पहले 2 घंटे में 14.55% मतदान, कई जिलों में वोटर्स की लगी लंबी कतारें

कुछ जिलों में सुबह की ठंड और सुस्ती के कारण मतदान की गति धीमी रही—

  • भागलपुर – 13.43%
  • सीतामढ़ी – 13.49%
  • नवादा – 13.46%

इन जिलों में अभी भी रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

20 जिलों की 122 सीटों पर जारी मतदान

दूसरे चरण में आज कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।
सुबह 9 बजे तक प्राप्त जिलेवार आंकड़े इस प्रकार हैं—

सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत – जिलावार

जिलामतदान (%)
पश्चिमी चंपारण15.04%
पूर्वी चंपारण14.11%
शिवहर13.94%
सीतामढ़ी13.49%
मधुबनी13.25%
सुपौल14.85%
अररिया15.34%
किशनगंज15.81%
पूर्णिया15.54%
कटिहार13.77%
भागलपुर13.43%
बांका15.14%
कैमूर15.08%
रोहतास14.16%
अरवल14.95%
जहानाबाद13.81%
औरंगाबाद15.43%
गया15.97%
नवादा13.46%
जमुई15.77%

 

लगातार अपडेट दे रहा है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग की ओर से हर दो घंटे में मतदान का अपडेट जारी किया जा रहा है।
122 सीटों पर जारी मतदान को लेकर सभी जिलों में सुरक्षा कड़ी की गई है और मतदान शांतिपूर्ण रूप से जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…