13 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर 12.90 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने शनिवार को बताया कि डीएसपी सदर-2 पिपराकोठी के नेतृत्व में गठित टीम ने कोटवा थाना क्षेत्र के राजपुर मठिया के समीप यह कार्रवाई की है। लोकसभा चुनाव के दौरान इन नोटों को खपाये जाने की आशंका जताई जा रही है।

एसपी ने बताया कि तस्करों की पहचान यूपी के कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र निवासी मुकेश राजभर व संतकबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र निवासी जीमल अख्तर के रूप में की गई है। उनके पास से 500-500 रुपये के जाली नोट और एक बाइक बरामद किए गए हैं। तस्करों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। आशंका जताई जा रही है कि जाली नोटों को लोकसभा चुनाव में खपाने की साजिश थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…