12 को पटना में पीएम मोदी का रोड शो, रात्रि विश्राम भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 12 मई को पटना में रोड शो करेंगे। बिहार भाजपा के प्रस्ताव पर पीएमओ की मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री पटना में रात्रि विश्राम भी करेंगे। प्रधानमंत्री की ओर से बिहार में पहली बार रोड शो किया जा रहा है।

पार्टी नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री के रोड शो का प्रस्ताव बीते दिनों भेजा गया था। अब पीएमओ ने इसकी मंजूरी दे दी है। पीएमओ से मंजूरी मिलने के साथ ही पटना में प्रधानमंत्री के रोड शो का चार्ट तैयार किया जा रहा है। पीएम कम से कम आधे घंटे शहर में रोड शो करेंगे। मौजूदा प्रस्ताव के अनुसार आयकर गोलम्बर से प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू होगा।

डाकबंगला चौराहा होते हुए कदमकुआं में रोड शो समाप्त होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रोड शो को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है। 13 मई को प्रधानमंत्री हाजीपुर, वैशाली और सारण लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…