चालान का फर्जी मैसेज भेजकर उड़ाए 4.74 लाख, निजी शिक्षक बने साइबर ठगी का शिकार

भागलपुर।ट्रैफिक चालान कटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक निजी शिक्षक के दो क्रेडिट कार्ड से 4 लाख 74 हजार रुपये उड़ा लिए। मामला सन्हौला थाना क्षेत्र के रहने वाले अमितेश कुमार से जुड़ा है, जिनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक फर्जी मैसेज भेजा गया था।

लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैक

पीड़ित शिक्षक के मुताबिक, उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया जिसमें लिखा था कि उनका ट्रैफिक चालान कटा है। मैसेज में एक APK फाइल अटैच थी। जैसे ही उन्होंने उस फाइल पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया।

कुछ ही देर में उनके फोन पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। ठगों ने उनके दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से बड़ी रकम निकाल ली।

घबराकर निकाला सिम, फिर कराया कार्ड ब्लॉक

जब ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे तो अमितेश को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत मोबाइल से सिम कार्ड निकाल दिया, बैंक से संपर्क कर दोनों क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाए, और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर थाना कर रहा जांच

साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और ठगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

सावधान रहें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि:

  • किसी अनजान लिंक या APK फाइल पर क्लिक न करें।
  • चालान या बैंक से जुड़े मैसेज की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से करें।
  • ओटीपी, कार्ड डिटेल या मोबाइल एक्सेस किसी को न दें।

 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर: गायघाट में मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, सरकार पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading