हबीबपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा

हबीबपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। नौ अप्रैल को दर्ज हुए कांड के अभियुक्त मो मोजम्मिल को पुलिस ने पकड़ा है। उसने पहले शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाया। फिर शादी से मुकरने लगा। पंचायत हुई तो वह दहेज की मांग करने लगा।

रंगदारी के दो अलग मामलों के अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज अमडंडा थाना में इसी साल दर्ज रंगदारी के दो अलग मामलों के अभियुक्तों की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सीजेएम की अदालत ने रंगदारी और आर्म्स एक्ट के अभियुक्त रंजीत कुमार सिंह और दूसरे मामले के अभियुक्त संतोष यादव की जमानत अर्जी को खारिज किया।

विष्णु वर्मा से रंगदारी मांगने का मामला पुलिस ने सूत्रहीन बताया आभूषण कारोबारी विष्णु वर्मा से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने और परिवार को उड़ा देने की धमकी दिए जाने के मामले में पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। घटना जनवरी 2022 की थी। जांच में सबूत हाथ नहीं लगने, आरोपियों की पहचान नहीं होने की वजह से पुलिस ने कांड को सूत्रहीन बताकर अंतिम प्रतिवेदन कोर्ट में समर्पित कर दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…