हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : मुख्यमंत्री नीतीश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर्रम पर कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मैदान-ए-कर्बला में अन्याय, जुल्म, अहंकार के विरुद्ध हक और सच्चाई के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा दी गई कुर्बानी अमर है। इसे कयामत तक याद किया जायेगा। राज्यवासियों से कहा कि वे हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुये उनके आदर्शों को अपनायें। उन्होंने राज्यवासियों से मुहर्रम को आपसी सौहार्द्र के साथ मनाये जाने की अपील की।

  • Related Posts

    विश्व क्षय रोग दिवस पर मालदा मंडल की पहल, जागरूकता रैली से दिया ‘टीबी मुक्त भारत’ का संदेश

    मालदा — पूर्व रेलवे के…

    Continue reading
    भागलपुर स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 176 बोतल अवैध शराब बरामद

    भागलपुर — पूर्व रेलवे के…

    Continue reading