स्वास्थ्य विभाग ने फार्मेसी काउंसिल में पांच सदस्यों का किया मनोनयन

निबंधन की बाट जोह रहे राज्य के लगभग सात हजार फार्मासिस्टों के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने बिहार राज्य फार्मेसी काउंसिल में पांच सदस्यों का मनोनयन कर दिया है। विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी गई। साथ ही काउंसिल पूर्णरूपेण तौर पर प्रभावी हो गया है।

जिन 5 सदस्यों का मनोनयन हुआ है, उनमें सहरसा के अजय कुमार, नालंदा के रंजीत रंजन, सुपौल के संजय कुमार और पटना के डॉ. प्रकाश सिन्हा और डॉ. सुधीर कुमार शामिल हैं। इनके मनोनयन से राज्य फार्मेसी काउंसिल का पूर्ण गठन का रास्ता साफ हो गया है। काउंसिल में पहले से ही 5 निर्वाचित सदस्य हैं। इनमें अर्जेश राज, अभितोष राणा, विकास सिंह, प्रकाश झा, सतीश शंकर पाठक, मनीष कुमार शामिल हैं।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला के लिए रेलवे की सौगात, तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; भागलपुर-सुल्तानगंज को भी मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    विधानसभा में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सत्ता पक्ष का तंज, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *