स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय का बड़ा बयान, कहा : विपक्षी नेता छींका टूटने का कर रहे हैं इंतजार

बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने बयान जारी कर कहा है कि इंडी गठबंधन के नेताओं को देश की जनता ने पूरे पांच साल तक फुर्सत से आराम करने का जनादेश दे दिया है। इसके बावजूद विपक्ष के नेता अनर्गल बयानबाजी के आधार पर संभावनाएं टटोल रहे हैं और बिल्ली के भाग्य की तरह छींका टूटने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन एनडीए का छींका इतना मजबूत है कि पूरे पांच साल तक टूटने वाला नहीं है इसलिए इंडी गठबंधन में शामिल दलों के नेता ख्यालि पुलाव पका जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। फिलहाल इन नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि देश की जनता ने एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद देकर इंडी गठबंधन के नेताओं के मुंह पर ताला जड़ दिया है।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि एनडीए के पूर्ण बहुमत की सरकार के बाद भी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद आजकल दिन में ही सपना देख रहे हैं। राजद स्थापना दिवस पर लालू जी का बयान मुरझाए हुए राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का असंभव प्रयास मात्र था ताकि उनकी तरह राजद के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में देखते रहें।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…