स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ता पहुंच रहे दफ्तर

भागलपुर : सोमवार को मोजाहिदपुर बिजली ऑफिस में दर्जन भर ऐसे लोग शिकायत करने पहुंच गए जिसने स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज तो कराया था लेकिन, इसके घंटों बाद भी बिजली चालू नहीं हो सकी।

लोगों ने आरोप लगाया कि रिचार्ज कराने के घंटों बाद भी बिजली नहीं आती है। इसकी जब शिकायत करने के लिए कॉल करते हैं, तो कर्मचारी रिसीव नहीं करता है। आखिर कंज्यूमर कैसे क्या करे? स्मार्ट मीटर तो लगा दिया गया लेकिन, उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। शिकायत को सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया और सभी के घरों की बिजली चालू करायी, तभी उपभोक्ता वापस हुए। उनका यह भी आरोप था कि खराबी होने पर कॉल सेंटर में फोन रिसीव नहीं किया जाता है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में ‘लेडी एडवोकेट’ का शिकार! 6 बदमाशों ने घेरा, गले से झपटा सोने का लॉकेट; लैलख स्टेशन पर सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रेम-प्रसंग में ‘खूनी’ अंजाम! 2 दोस्तों की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में महिला समेत 5 गिरफ्तार; ‘रेकी’ पड़ गई महंगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading