स्पा सेंटर के मालिक ने महिला से दुष्कर्म किया

कालकाजी इलाके में स्पा सेंटर के मालिक ने तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता स्पा सेंटर में काम करती थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी फरार है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय पीड़िता कालकाजी में रहती है। परिवार में माता-पिता और दो बच्चे हैं। कई साल पहले उसका तलाक हो गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सितंबर 2021 में नौकरी के सिलसिले में लाजपत नगर में स्पा सेंटर चलाने वाले एक व्यक्ति से मिली थी।

इसके बाद उसने स्पा सेंटर में नौकरी शुरू कर दी। इस बीच अक्तूबर में एक दिन आरोपी चाय पीने के बहाने उसके फ्लैट पर आया। कुछ दिन बाद देर रात को आरोपी उसके फ्लैट पर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की बात करने पर आरोपी पीड़िता से शादी की बात करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार वारदात को अंजाम देता रहा।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘डिजिटल डकैती’ का महाखुलासा! फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार; 320 लोगों के अंगूठों के निशान बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के मशाकचक में ‘गंदा धंधा’ बेनकाब! किराए के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट; सरगना संजीत समेत तीन गिरफ्तार, सिटी एसपी की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading