सुल्तानगंज में बनेगा विद्युत शवदाह गृह

सुल्तानगंज श्मशान घाट पर दाह संस्कार करने आने वालों को ठंड, गर्मी व बारिश में होने वाली परेशानी के देखते हुए यहां एक विद्युत शवदाह गृह व चार पारंपरिक शवदाह गृह बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद बुधवार को जमीन चिह्नित कर सीमांकन कर लिया गया।

बुडको के अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया। बुडको के अधीक्षण अभियंता कमल किशोर प्रसाद ने बताया कि एजेंसी चयनित करते एकरारनामा, स्वाइल टेस्ट हो गया है। काम शुरू होने के बाद पूरा होने में 18 महीने लगेगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रफुल्लचंद्र यादव ने बताया कि आधुनिक तरीके से निर्माण होगा। आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। जरूरत के अनुसार जमीन मिल गयी है। सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि सुल्तानगंज में निर्माण के बाद दाह संस्कार में आने वाले परिजन को सुविधा होगी। विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि अथक प्रयास से राशि की स्वीकृति मिली है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों की अनुपस्थिति से घंटों इंतजार करते रहे लोग

    Share Add as a preferred…