सुबह 9 बजे के बाद चलेंगी आठवीं से ऊपर की कक्षाएं

ठंड को देखते हुए पटना जिले में 8वीं कक्षा तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने यह आदेश दिया। हालांकि, 9वीं और इससे ऊपर की कक्षाएं चलती रहेंगी। इन कक्षाओं में सुबह 9 बजे के बाद पढ़ाई होगी। ठंड का प्रकोप जारी रहने पर आठवीं तक के स्कूल आगे भी बंद रह सकते हैं।

आदेश में कहा गया है कि ठंड काफी है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बच्चे बीमार हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में 8वीं कक्षा तक के स्कूलों का संचालन करना ठीक नहीं है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखें। 9वीं से उपर की कक्षाएं का संचालन किया जा सकता है। लेकिन जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि सुबह 9 बजे के बाद से कक्षाओं का संचालन किया जाए। डीईओ, एसडीएम और बीडीओ आदेश का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों की अनुपस्थिति से घंटों इंतजार करते रहे लोग

    Share Add as a preferred…