सीबीआई ने नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में पटना एम्‍स के सभी चार छात्रों को गिरफ्तार किया

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सी बी आई ने नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में पटना एम्‍स के सभी चार छात्रों को गिरफ्तार किया। लगातार पूछताछ के बाद सी बी आई ने औपचारिक रूप से मेडिकल के इन छात्रों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन एम बी बी एस तृतीय वर्ष तथा एक द्वितीय वर्ष का छात्र है।

सी बी आई सूत्रों के अनुसार इन लोगों पर कथित रूप से मुख्‍य आरोपी पंकज सिंह के पेपर हल किया था, जिसने संगठित आपराधिक गिरोह के माध्‍यम से पेपर खरीदे थे। इससे पहले सी बी आई ने इन चारों छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इनके लैपटॉप भी जब्त कर लिये गये थे और उनके हॉस्‍टल के कमरे भी सील कर दिये गये थे।

Related Posts

पटना: नियोजन भवन में असिस्टेंट डायरेक्टर 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Share Add as a preferred…

Continue reading
मुजफ्फरपुर में वाहन जांच के दौरान बवाल, सरपंच से मारपीट के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा

Share Add as a preferred…

Continue reading