सारण में 2 लाख रुपए से अधिक की विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार

बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि चकिया गांव के समीप गंगा नदी के तट पर कुछ लोग विदेशी शराब की खेप मंगवा रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने एक नाव से 1816.32 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही नाव को जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी की भनक मिलते ही शराब कारोबारी फरार हो गए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख 25 हजार रूपये है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

    Share Add as a preferred…