सांसद शांभवी ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आम जन की समस्याएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय देखी जा रही हैं। इसी क्रम में आज यानी रविवार को उन्होंने समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित स्थानीय कार्यालय में लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनपर ऑन स्पॉट एक्शन भी लिया भी लिया।

उन्होंने सभी की समस्याओं को एक-एक सुना और उनपर कार्रवाई की।बता दें कि लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने मोहनपुर में कार्यालय खुलने के बाद से हीं वह लोगों से कार्यालय आकर अपनी परेशानियों को रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

इसके साथ हीं, उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के समस्तीपुर विधानसभा और वारिसनगर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों से मुलाक़ात और बातचीत की, साथ हीं उनका आभार व्यक्त किया। समस्तीपुर में चुनाव जीतने के बाद से हीं शाम्भवी वर्किंग मोड में आ गई हैं, लोगों को उनका यह अंदाज़ पसंद आ रहा।

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading