सांसद अजय मंडल बोले : अब गोपाल मंडल पर मानहानि का केस जरूरी

भागलपुर। सांसद अजय मंडल ने विधायक गोपाल मंडल के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अब विधायक गोपाल मंडल पर मानहानि का केस होना चाहिए, यह जरूरी हो गया है।

वह कुछ भी बोलते हैं और कहीं भी कुछ करते हैं। अपने बारे में उनकी कही तमाम बातों को मनगढ़ंत करार देते हुए कहा कि उनके कई कारनामे लोग देख चुके हैं। ट्रेन में उनका वायरल वीडियो सबने देखा है, अगर वह उस ह्यपानीह्ण का सेवन नहीं करते तो ऐसा करते क्या? एक नहीं कई स्टेज पर इनके कारनामे के फोटो-वीडियो वायरल हैं।

वह कैसे स्टेज पर चढ़ते थे और क्या करते थे, सब देख चुके हैं। सबसे खास बात कि शनिवार को जब पीसी कर रहे थे उस समय भी उनकी स्थिति ठीक नहीं थी।

  • ये भी पढ़े..

    45वें जन्मदिन पर पिता नीतीश कुमार के साथ महावीर मंदिर पहुंचे निशांत कुमार, पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा सत्र पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…