सलमान खान ने भरी पार्टी में अभिषेक बच्चन को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार में से एक हैं। भाईजान से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आते हैं। गुरुवार को सलमान खान ने हिंदी सिनेमा के निर्माता आनंद पंडित के जन्मदिन पार्टी में शिरकत की है।

सलमान खान ने भरी पार्टी में अभिषेक बच्चन को लगाया गले, वायरल हुआ वीडियो

इस दौरान सलमान खान का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है,जिसमें सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के पति और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को गले लगाया है।

सलमान और अभिषेक का वीडियो आया सामने

फिल्ममेकर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में तमाम फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा रखा। इस दौरान सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समा बांध दिया है। इस बीच सलमान खान के फैंस की तरफ से एक लेटेस्ट वीडियो बॉलीवुड टाकीज ने ट्विटर पर शेयर किया गया हैइस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह अभिषेक बच्चन को भी हग करते हुए नजर आए। आलम ये है कि सलमान और अभिषेक का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय के एक्स ब्वॉयफ्रेंड होने के तौर पर सलमान खान का नाम काफी चर्चा में रहा है। लेकिन कई मौके पर सलमान ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका अभिषेक के साथ कोई मसला नहीं है और वह उन्हें अच्छा दोस्त मानते हैं।

 

ये भी पढ़े..

‘हंगामा नहीं, संसद में हो बहस’… CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- जनता ने सरकार को चुना है

Share Add as a preferred…

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी? वायरल ऑडियो और फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

Share Add as a preferred…