सरस्वती पूजा में जबरन चंदा वसूले तो होगी प्राथमिकी

सरस्वती पूजा के दौरान जबरन चंदा वसूली करने वालों के खिलाफ शिकायत मिली तो केस दर्ज किया जाएगा।डीआईजी सह एसएसपी राजीव मिश्रा ने पटना जिले के सभी थानेदारों को इस बाबत निर्देश दिया है कि जबरन चंदा वूसली पर वे नजर रखें।

अगर कहीं भी ऐसी शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई करें। हाल के दिनों में महेंद्रू, बाजार समिति समेत अन्य इलाकों में हॉस्टल के छात्रों ने दुकानदारों से जबरन चंदा वसूली की कोशिश की थी। इसकी शिकायत दुकानदारों ने पीरबहोर सहित अन्य थानों में की। पुलिस हरकत में आई।

इससे पहले भी जबरन चंदा वसूली के मामले आये हैं। चंदा नहीं देने वाले दुकानदारों को निशाने पर लिया जाता है। पूजा और विसर्जन के लिए पटना पुलिस अलर्ट मोड में है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…