सरकारी स्कूल के बच्चों को मिड डे मील में अब दूध भी मिलेगा

बिहार के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन मंगलवार को मध्यह्न भोजन में बच्चों को अब गर्म दूध भी पीने को मिलेगा। एक जुलाई से यह व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए 44 प्रखंडों का चयन किया गया है, जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से बच्चों के लिए दूध उपलब्ध कराया जाना है। इस संबंध में मध्यान भोजन योजना निदेशक मिथिलेश मिश्र ने बुधवार को दिशा-निर्देश जारी किया है।

निदेशालय ने अपने पत्र में कहा है कि कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को 100 ग्राम और 6 से 8 आठवीं के बच्चों को 150 ग्राम गर्म दूध मिलेगा। इसके लिए स्वयंसेवी संस्था के द्वारा क्रमश 12 ग्राम एवं 18 ग्राम दूध पाउडर की आपूर्ति की जाएगी। किचन में दूध तैयार किया जाएगा और स्कूल में उसकी आपूर्ति की जाएगी।

इस कार्य के लिए 12 स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन किया गया है। दूध का खर्च स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा ही वहन किया जाएगा। मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों को दिये जाने वाले भोजन के अतिरिक्त यह दूध मिलेगा।

ये भी पढ़े..

पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share Add as a preferred…

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

Share Add as a preferred…