समस्तीपुर के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी

भारत सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार (29-12-23) को समस्तीपुर जिले के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रही।

जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में यह यात्रा 6 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिन दो स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। समस्तीपुर जिले के नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के चौथे दिन ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय रजवा तथा भैरोखड़ा हनुमान मंदिर के निकट आम जनता के बीच यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डिस्प्ले वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का विकसित भारत के संकल्प का वीडियो संदेश चलाया गया। जिसे आम जनों द्वारा देखा गया। साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।

केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में भारत सरकार द्धारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ को देख कर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालो को सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को लेकर शपथ दिलाई गयी।

  • Related Posts

    नालंदा में प्रशांत किशोर का हमला: “परिवारवाद से जनता परेशान, बिहार के युवा मजबूर होकर कर रहे मजदूरी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व रेलवे का 70वां रेलवे सप्ताह समारोह: हावड़ा मंडल को समग्र दक्षता शील्ड, मालदा रहा उपविजेता

    Share Add as a preferred…

    Continue reading