संजय झा बोले – बिहार को जरूर मिलेगी विशेष मदद

पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 15-16 सालों में एनडीए सरकार में बिहार अपने संसाधन में काफी आगे बढ़ा है। अगर बिहार को विशेष सहायता मिल जाएगी तो अगले पांच सालों में यह राज्य विकसित प्रदेश में आ जाएगा।

ये बात केंद्र सरकार के लोगों के जेहन में है। वे लोग इसको लेकर संवेदनशील हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में केंद्र से विशेष मदद मिलेगी। दिल्ली में मीडिया से उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि बिहार विकसित राज्य बने। एक सवाल पर कहा कि विशेष दर्जा या विशेष पैकेज, यह राजनीतिक बहस की बात है। मकसद है बिहार को मदद मिलना चाहिए। चाहे वह किस रूप में भी मिले। बिहार इसकी पात्रता भी रखता है। राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग इस पर सवाल उठाते हैं वो अपने शासन में इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं बोले।

समय पर होगा बिहार विधानसभा चुनाव 

संजय झा ने यह भी कहा है कि बिहार की जनता ने वर्ष 2020 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को पांच साल सरकार चलाने का जनादेश दिया था। चुनाव समय पर होगा।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…