श्रावणी मेला में पंडों-दुकानदारों का होगा पंजीकरण

भागलपुर : डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला क्षेत्र में पंडा की तरह दुकानदारों का भी पंजीकरण आवश्यक है। दुकानदारों के खाद्य पदार्थों की प्रतिदिन जांच कराने से लेकर पूजन सामग्री व भोजन-नाश्ता आदि के लिए निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा भवन में डीएम की अध्यक्षता में श्रावणी मेला की बैठक हुई। जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विगत वर्ष हुई तैयारी से अवगत कराया।

बैठक में सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले की सीमा में 14 किलोमीटर कांवरिया पथ पड़ता है। धांधी बेलारी में दो हजार कांवरियों के लिए एवं कांवरिया पथ में 6 से 7 जगह 3-3 सौ कांवरियों का ठहराव स्थल बनाया जाता है।

श्रावणी मेला में पंडों-दुकानदारों का होगा पंजीकरण

एसडीओ ने बताया, सुल्तानगंज में गंगा जल लेने के लिए शनिवार और सोमवार को 70-80 हजार श्रद्धालु आते हैं। अन्य दिनों में 40-50 हजार के आसपास श्रद्धालु आते हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि भीड़ नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनानी होगी। हाई मास्ट लाइट के समीप सीसीटीवी लगाने होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 28 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *