शिवभक्तों को भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा के लिए मुफ्त मिलेगा गंगाजल

भागलपुर : सावन की दूसरी सोमवारी 29 जुलाई को है। विभिन्न जगहों के डाक बम 28 जुलाई रविवार को विभिन्न गंगा घाटों से जल उठाएंगे और बासुकीनाथ, गोनूधाम, जेठौरनाथ आदि जगहों में जलार्पण करेंगे। वहीं स्थानीय बूढ़ानाथ मंदिर और शिवशक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बूढ़ानाथ मंदिर में शिवभक्तों के लिए निशुल्क गंगाजल, दूध व बेलपत्र की व्यवस्था रहेगी।

इसके साथ यहां महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना करायी जाएगी। शिवशक्ति मंदिर के महंत अरुण बाबा ने बताया कि यहां दूसरी सोमवारी के दिन गंगाजल और जलभरनी की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…