शिक्षा मंत्री बोले : शबरी के बेर खाने वाले प्रभु श्रीराम का भक्त हूं

शिक्षा मंत्री व राजद नेता प्रो. चंद्रशेखर ने कहा है कि शबरी के जूठे बेर खाने, अहिल्या के तारणहार व त्याग की प्रतिमूर्ति प्रभु श्रीराम का मैं भक्त हूं। साथ ही यह भी कहा है कि शबरी और अहिल्या के बेटे-बेटियों को मंदिर जाने पर रोकने व अपवित्र समझकर गंगाजल से धोने वाले, धर्म के नाम पर धंधा करने वालों के खिलाफ समाज को जागृत करने की जिम्मेदारी हम समाजवादियों की है।

मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म को छूत-अछूत में बांटने वाले षड्यंत्रकारी, मनुवादी और नफरतवादी के मैं विरुद्ध हूं। मेरी यह लड़ाई जीवन पर्यंत जारी रहेगी।

मेरा प्रयास है कि देश की आम-आवाम को धर्म का व्यापार करने वाले, धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले नफरतवादियों, लोकशाही की हत्या करने वाले तथा तानाशाही थोपने वाले साम्प्रदायिक षड्यंत्रकारियों से सचेत किया जा सके।

  • Related Posts

    IIIT और BCE भागलपुर का ऐतिहासिक ‘समन्वय’! इंजीनियरिंग के आंगन में उतरी साहित्य की सरिता; ‘संसदीय बहस’ से लेकर ‘शायरी’ तक दिखा युवाओं का दम

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के दो…

    Continue reading
    पटना में ‘लव-स्टोरी’ का खौफनाक अंत! प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही भागलपुर की बेटी ने लगाई फांसी; प्रेमी के बगल वाले फ्लैट में रहती थी, शादी होने वाली थी… फिर क्यों दी जान?

    HIGHLIGHTS: कस्तूरबा नगर में सन्नाटा;…

    Continue reading