शिक्षक अभ्यर्थियों को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने BPSC TRE 1 का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया

बड़ी खबर शिक्षक बहाली से जुड़ी निकल कर सामने आ रही है। पटना हाई कोर्ट ने शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश शिक्षा विभाग और बीपीएससी को दिया है।

दरअसल, बीपीएससी टीआरई वन के अभ्यर्थियों ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने की मांग की थी। अभ्यर्थियों की मांग पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दी है।

धीरेंद्र कुमार की याचिका पर पटना हाई कोर्ट ने बीपीएससी टीआरई वन का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश बीपीएससी और शिक्षा को दिया है। इस केस की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता वाई वी गिरी ने की थी।

बता दें कि अक्टूबर 2023 में बीपीएससी टीआरई वन का रिजल्ट जारी हुआ था और बीपीएससी ने पूरक रिजल्ट जारी करने से इनकार कर दिया था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…