शशि थरूर का दावा:चार जून को देश की सरकार बदल जाएगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने दावा किया कि 4 जून को देश की सरकार बदल जाएगी। जनादेश इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएगा। जीत के बाद इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री का नाम तय हो जाएगा। भाजपा को हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह परेशान हैं। हर फेज के चुनाव के साथ ही उनका जाना तय होता जा रहा है। जनता हमारे (इंडिया गठबंधन) साथ है। शुक्रवार को वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार में देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। चुनाव में वोट प्रतिशत घटना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। बिहार और यूपी जैसे बड़े प्रदेशों में कांग्रेस कब तक साथी दलों के ही सहारे चलेगी? इसपर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दिल बड़ा है।

बिहार और उत्तरप्रदेश जैसे प्रदेशों में कांग्रेस कम सीटों पर चुनाव लड़कर साथी दलों को अधिक सीट दे रही है। चुनाव के कई दिनों बाद वोट प्रतिशत बढ़ने के सवाल पर कहा कि यह मामला न्यायालय में है। इंडिया गठबंधन में पीएम का चेहरा कौन होगा, के सवाल पर कहा कि चुनाव परिणाम आने पर पीएम चेहरा तय हो जाएगा। बिहार में राहुल गांधी की एक ही सभा होने पर कहा कि राहुल पूरे देश में सभा कर रहे हैं।

मौके पर शकील अहमद खान, डॉ. मदन मोहन झा, आलोक शर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन आदि नेता मौजूद थे।

26 पेट्रोलिंग प्वाइंट पर चीन का दबदबा बढ़ा

शशि थरूर ने दावा किया कि सीमा पर 26 पेट्रोलिंग प्वाइंट पर चीन का दबदबा बढ़ा है। प्रधानमंत्री इस मामले में देश को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्हीं पेट्रोलिंग प्वाइंट में से एक गलवान को बचाने में हमारे सैनिक बलिदान हुए थे। प्रधानमंत्री के बयान 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के समय पाकिस्तानी सैनिकों की रिहाई के बदले में वे करतारपुर साहिब को पाकिस्तान से वापस ले लेते पर कहा कि यह गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, आंख में मिर्च पाउडर डाल युवक पर लाठी-पाइप से हमला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *