विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य ने कुलपति,रजिस्ट्रार सहित बीएन कॉलेज के प्राचार्य पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

भागलपुर:तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉक्टर राजेश कुमार तिवारी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्टर सहित बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अशोक ठाकुर पर भ्रष्टाचार को लेकर आरोप लगाए हैं।

सीनेट सदस्य का कहना है कि विश्वविद्यालय में लगातार भ्रष्टाचार का काम किया जा रहा है। चाहे वह शिक्षकों के प्रोन्नति मामला हो या फिर रिटायर्ड शिक्षकों को पेंशन देने के मामले में भी घोर अनियमितता बरती जा रही है। वही राज भवन के आदेश के बाद भी उसकी अवहेलना की जा रही है। वहीं विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द स्थिति में सुधार नहीं होती है तो वह कोर्ट में रिट फाइल करेंगे।

  • Related Posts

    नशे के सौदागरों पर ‘मानवाधिकार’ का प्रहार! भागलपुर में पुलिस और जनता ने मिलाया हाथ; एक कॉल पर सलाखों के पीछे होंगे ड्रग पेडलर्स

    Share Add as a preferred…

    Continue reading