विभाजन का बीज बोने वाले भारत जोड़ने की करते हैं बात विजय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जिनके बाप-दादा ने देश में विभाजन का बीज बोया वे भारत जोड़ो यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव सुशासन और विकास के प्रति विश्वास प्रकट करने का चुनाव है।

विकसित भारत के सपनों को साकार करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जिसकी नीति और नियत सही होती है उसका परिणाम भी अच्छा आता है। बिहार में डबल इंजन की सरकार है।

सिन्हा ने कहा कि देश के 25 करोड़ लोग बीपीएल सूची से बाहर आए हैं। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए बिहार की सभी सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के जीत का दावा किया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…