विपक्षी गठबंधन के पास न नीति न नीयत : संजय झा

जदयू राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने शनिवार को बयान जारी कर कहा है कि लोकसभा चुनाव के शुरुआती चार चरणों के मतदान में ही विपक्ष चारो खाने चित्त हो चुका है।

देश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि विपक्षी गठबंधन परिवारवादी नेताओं का एक दिशाहीन एवं अवसरवादी गठबंधन है, जिसके पास न तो नीति है, न नीयत है और न ही कोई सर्वमान्य नेता है। कहा कि विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के स्वघोषित दावेदार कितने हताश हैं, इसका अनुमान उनके हालिया बयानों और भाषणों और ट्वीट की भाषा से आसानी से लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा जनता को पता है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित है।

  • Related Posts

    ‘पंचर बनाने वाला’ निकला जासूस! सोलर कैमरों से सेना की जासूसी, देशभर में फैला नेटवर्क, 3 गिरफ्तार

    नई दिल्ली/लखनऊ | देश की…

    Continue reading
    दिल्ली में ‘प्लंबर’, पटना में ‘करोड़पति’ चोर! पटना जंक्शन पर बड़ा खुलासा, 10 लाख के जेवर के साथ 3 गिरफ्तार

    पटना | राजधानी पटना से…

    Continue reading