विधायक गोपाल मंडल के लोकसभा चुनाव में उतरने पर सांसद अजय मंडल ने दी प्रतिक्रिया ,कहा – मैं सैनिक हूं पार्टी की मर्यादा में रहूँगा

भागलपुर : जदयू विधायक गोपाल मंडल लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरने का दावा ठोक रहे हैं। इस पर भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कौन क्या दावा कर रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ता।

सीएम नीतीश जो तय करेंगे मैं उसका पालन करूंगा। अजय मंडल ने बताया कि मैं जदयू का सिपाही हूं। हमारे सुप्रीमो जहां खड़ा कर देंगे मैं वहीं मूर्ति की तरह खड़ा रहूंगा।

2 लाख वोट से जीत दर्ज करूंगा

गोपालपुर विधानसभा से जदयू के विद्यायक गोपाल मंडल ने हाल ही में कहा था कि लोकसभा के लिए जदयू की तरफ से क्लास वन के कैंडिडेट हैं। मुख्यमंत्री से बात हुई है, हम अपनी तैयारी कर रहे हैं। 14 जनवरी के बाद हम भ्रमण करना शुरू कर देंगे। पहले घूमकर मुख्यमंत्री को दिखाएंगे की हमारा चलती है। प्रत्येक दिन हम वायरल होंगे पेपर में आएंगे तब न कहानी बनेगा। अभी तो जानता है कि गोपाल मंडल लाठी पटकता है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में ‘लेडी एडवोकेट’ का शिकार! 6 बदमाशों ने घेरा, गले से झपटा सोने का लॉकेट; लैलख स्टेशन पर सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रेम-प्रसंग में ‘खूनी’ अंजाम! 2 दोस्तों की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में महिला समेत 5 गिरफ्तार; ‘रेकी’ पड़ गई महंगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading