‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को केंदीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर जिले में झंडी दिखा कर किया रवाना 

 

बक्सर / 30 नवम्बर 2023

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, भारत सरकार केंद्र सरकार अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर जिले के विभिन्न पंचायतों में परिचालित होने वाले ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को गुरुवार (30 नवम्बर 2023), को झंडी दिखा कर किया रवाना।

IMG 20231130 WA0109

रथ यात्रा को रवाना करने के दौरान केंदीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस रथ यात्रा के माध्यम से लोग केन्द्रीय योजनाओं से अवगत होने के साथ ही मौके पर योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ भी प्रदान किया जायेगा।

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार (15 नवम्बर 2023) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी, झारखंड से की गयी थी। इसी कड़ी में बिहार के कैमूर में आईईसी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया था।

  • Related Posts

    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में ‘बैल’ का तांडव! सीएम नीतीश के हेलीपैड पर सांड की ‘VIP एंट्री’; जान बचाकर फायर ब्रिगेड पर चढ़े पुलिसवाले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *