‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना के संपतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत में झंडी दिखा कर किया रवाना

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पटना के संपतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत में झंडी दिखा कर किया रवाना

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना ज़िले के फतुहा प्रखंड के मौजीपुर में झंडी दिखा कर किया रवाना

पटना/ 30 नवम्बर 2023

केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्योंक को पूरी तरह हासिल करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में चल रहे ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की कड़ी में गुरुवार (30 नवम्बर 2023) पटना के संपतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया। दूसरी ओर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना ज़िले के फतुहा प्रखंड के मौजीपुर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को झंडी दिखा कर किया रवाना।

संपतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत में रथ यात्रा को रवाना करने के दौरान बिहार के राज्यपाल राजेंद्र नाथ आर्लेकर ने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल के तहत आत्मनिर्भर बने, लोकल सामग्रियों अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत अभियान से जुड़ने का लोगों से आह्वान किया है, जिसे 2047 तक पूरा करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देगा। साथ ही गांवों में कैंप लगाकर वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। मौके पर केंद्र सरकार के लाभार्थी को भी सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से समानित किया। आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं के साथ स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

 

वहीँ, पटना ज़िले के फतुहा प्रखंड के मौजीपुर में रथ रवाना कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवंबर से शुरू हुई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के माध्यम से मिशन मोड में देश के गांव-गांव के हर गरीब, हर वंचित को सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाया जा रहा है और हर वंचित तक योजना की पहुंच हो, ये सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बीते 9 वर्षों में “सबका साथ-सबका विकास” के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को आवास, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण जल जीवन मिशन के तहत 13.5 करोड़ घरों में नल कनेक्शन, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से 25 करोड़ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की चिंता की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार (15 नवम्बर 2023) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी, झारखंड से की गयी थी। इसी कड़ी में बिहार के कैमूर में आईईसी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया था।

  • Related Posts

    पटना में ‘पोस्टर वार’ से सियासी उबाल! राजद का भाजपा पर तीखा प्रहार— “कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं”; सीएम की कुर्सी और ‘अजगर’ वाली तस्वीर वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में ‘बैल’ का तांडव! सीएम नीतीश के हेलीपैड पर सांड की ‘VIP एंट्री’; जान बचाकर फायर ब्रिगेड पर चढ़े पुलिसवाले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *