लोकसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति को भेजा गया भागलपुरी जर्दालु आम, सीएम नीतीश ने भेजा तोहफा

भागलपुर : ऐसे तो आम का राजा मालदा आम को कहा जाता है लेकिन रसीले और सुपाच्य आम में अलग पहचान बनाए भागलपुर का जर्दालु आम खास है। हर साल प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति समेत अन्य गणमान्यों को भेजा जाता है। इस बार फिर जर्दालु आम प्रधानमंत्री राष्ट्रपति समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों को जर्दालु आम भेजा गया है।

2007 से लगातार हर साल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इसका स्वाद चखते है लेकिन इस बार यह खास है क्योकि यह पहला मौका है जब किसी प्रधानमंत्री के जीत के बाद संदेश के रूप में जर्दालु आम भेजा गया है। भागलपुर का जर्दालु आम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सौगात के रूप में भेजा जाता है।

लोकसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति को भेजा गया भागलपुरी जर्दालु आम, सीएम नीतीश ने भेजा तोहफा

आज जहां सरकार बनाने को लेकर नीतीश कुमार पर सभी नजरें टिकाए हुए है तो वहीं इस बीच प्रधानमंत्री को सौगात भेजा जाना भी खास है। सुलतानगंज के किसान मैंगो मेन अशोक चौधरी के बगान से कृषि विभाग के अधिकारियों ने आम की पूरी तरह से जांच कर उसे तोड़कर पैकिंग करवाया था। आज विक्रमशिला एक्सप्रेस से 2000 किलो आम भेजा गया है। आनंद विहार टर्मिनल से कल बिहार भवन ले जाया जाएगा उसके बाद वहां से महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, राज्यपाल ,केन्द्रीय मंत्रियों व अन्य विशिष्ट अतिथियो को भेजा जाएगा।

Related Posts

भारत का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ केस; 13 साल का कोमा और सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

HIGHLIGHTS: देश के कानूनी और…

Continue reading
जिला टॉपर सादिया खातून का सम्मान, बिहपुर में आयोजित समारोह में किया गया अभिनंदन

भागलपुर/बिहपुर — इंटरमीडिएट परीक्षा में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *