लालू बिहार में फिर जंगलराज लाना चाहते हैं : नितिन नवीन

नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने छपरा की घटना के लिए राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य और पूर्व विधायक भोला यादव को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद बिहार में फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं, लेकिन बिहार की एनडीए सरकार ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद में कार्यकर्ता हाशिए पर हैं। लालू प्रसाद ने अपनी दो बेटियों को ही टिकट दिया। अन्य बेटियों को भी टिकट दे दें।

नितिन नवीन ने कहा कि बनारस के बाद भाजपा ने बिहार में अब चुनाव प्रचार के लिए ड्रोन का प्रयोग किया है। पटना के मरीन ड्राइव पर रविवार तक चार दिनों के ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां दिखेंगी।

गुरुवार को भाजपा मीडिया सेंटर में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ड्रोन शो में केंद्र की एनडीए सरकार के साथ ही बिहार में विकास की बढ़ती रफ्तार को देख सकेंगे। यह शो प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से एक घंटे तक चलेगा। ड्रोन शो आसमान में 200 फीट की ऊंचाई पर लगभग 300 मीटर की चौड़ाई में दिखाया जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: तैयारियां अंतिम चरण में, भागलपुर प्रशासन ने विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और विभागीय अनुपस्थिति पर मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *