लालू ने जमीन मामले में कार्रवाई रोकने को दायर की याचिका

जमीन के बदले नौकरी मामले में गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान लालू प्रसाद की तरफ से पेश वकील ने आरोप तय करने की कार्रवाई और आपराधिक मामले को बंद करने का आवेदन दिया।

स्पेशल जज विशाल गोगने की अदालत ने इस मामले में सीबीआई को जवाब दाखिल करने के लिए 17 मई तक का समय दिया है। इससे पहले एजेंसी ने लालू प्रसाद के परिवार को नामजद आरोपी बनाते हुए आरोप पत्र पेश किया था। वर्तमान में अदालत आरोप पत्र पर आरोप तय करने की प्रक्रिया पर सुनवाई कर रही है। इस मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव समेत 17 लोग आरोपी है।

  • Related Posts

    बिहार में राज्यसभा नामांकन का ऐतिहासिक दिन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मोहब्बत में इंकार के बाद थाने पहुंची युवती, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में कराई गई शादी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading