लखीसराय : मां-बेटी को गोली मारी, बेटी की मौत

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड संख्या छह में शनिवार की सुबह बदमाशों ने घर के दरवाजे पर बैठी मां-बेटी को गोली मार दी। गोली लगने से बेटी बसंती देवी की मौत हो गई जबकि मां लाछो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार धर्मरायचक मुहल्ला स्थित रामजी यादव के घर के दरवाजे पर उनकी पत्नी लाछो देवी एवं बेटी बसंती देवी सुबह में बैठी हुई थी। तभी बदमाश वहां आ धमके और दोनों को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने बसंती देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी पंकज कुमार एवं एसडीपीओ शिवम कुमार पहले सदर अस्पताल पहुंचे। वहां मृतक और घायल महिला को देखने के बाद वे घटनास्थल पर गए और पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। मृतक बसंती देवी को दो गोली एवं जख्मी लाछो देवी को तीन गोली लगने की जानकारी डाक्टर ने दी है। बसंती देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है।

घटना की बाबत एसपी पंकज कुमार ने कहा कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। दोनों परिवार के बीच पहले दोस्ती थी जो अभी दुश्मनी में बदल गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading