रोहित शर्मा ने विश्व कप में रचा इतिहास, सचिन की बराबरी की; गांगुली का 20 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

भारत के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ रविवार (12 नवंबर) को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 61 रन की पारी खेली। हिटमैन ने 54 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। रोहित के इस दौरान टूर्नामेंट में 500 रन भी पूरे हो गए। उन्होंने इस आंकड़े को छू कर इतिहास रच दिया। वह लगातार दो विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने 2019 विश्व कप में 648 रन बनाए थे।रोहित शर्मा दो अलग-अलग विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने 1996 और 2003 में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। सचिन ने 1996 विश्व कप के दौरान सात मैचों में 523 रन बनाए थे। 2003 विश्व कप में उन्होंने 11 मैचों में 673 रन बनाए थेइस मामले में गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा के बतौर कप्तान इस विश्व कप में 503 रन हो गए। वह एक विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली ने 2003 विश्व कप में 465 रन बनाए थेबतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

खिलाड़ी विश्व कप रन

रोहित शर्मा 2023 503*

सौरव गांगुली 2003 465

विराट कोहली 2019 443

मोहम्मद अजहरुद्दीन 1992 332

कपिल देव 1983 303।रोहित ने मोर्गन का रिकॉर्ड भी तोड़ा

रोहित शर्मा एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अपना पहला छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित के इस विश्व कप में कुल 24 छक्के हो गए हैं। उन्होंने एक संस्करण में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के इयॉन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया। मोर्गन ने 2019 में 22 छक्के लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2015 में 21 छक्के उड़ाए थे।

बतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

खिलाड़ी विश्व कप रन
रोहित शर्मा 2023 503*
सौरव गांगुली 2003 465
विराट कोहली 2019 443
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1992 332
कपिल देव 1983 303

रोहित ने मोर्गन का रिकॉर्ड भी तोड़ा

रोहित शर्मा एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अपना पहला छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित के इस विश्व कप में कुल 24 छक्के हो गए हैं। उन्होंने एक संस्करण में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के इयॉन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया। मोर्गन ने 2019 में 22 छक्के लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2015 में 21 छक्के उड़ाए थे।

  • Related Posts

    रफ्तार है सबसे बड़ा हथियार: IPL 2026 से पहले मयंक यादव का बड़ा बयान

    आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ…

    Continue reading
    IPL 2026 से पहले टीमों को बड़ा झटका: 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस; रणनीति पर पड़ा असर

    आईपीएल 2026 शुरू होने से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *