रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने पर चिराग का बड़ा दावा, सारण में फिर होगी लालू परिवार की हार

एलजेपीआर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के सारण से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है. चिराग ने कहा कि पिछले कई चुनाव से लालू परिवार राजीव प्रताप रूडीको हराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस बार सारण में लालू परिवार को मुंह की खानी पड़ेगी. उन्होंने दावा किया कि एकजुट NDA बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेगा।

रोहिणी आचार्य के चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान ने कहा कि सारण से लालू परिवार लगातार राजीव प्रताप रूडी को हराने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार ने काम किया है बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट जीतने के साथ ही पूरे देश में NDA इस बार 400 पार करेगा।

चिराग पासवान ने महागठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह बिखरा हुआ है और अभी तक तो अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है. सीट शेयरिंग से लेकर कैंडिडेट के नाम पर महागठबंधन के नेताओं को कितनी परेशानी हो रही है वे ही समझ सकते हैं. जाहिर है महागठबंधन में कन्फ्यूजन है जबकि एकजुट NDA अपने चुनाव प्रचार में भी जुट गया है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading