रुपौली विधानसभा उपचुनाव में 52.75 प्रतिशत मतदान

रुपौली विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को 52.75 फीसदी मतदान हुआ। 13 जुलाई को मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। कुल 11 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। 161 बूथों पर वोटिंग की लाइव वेबकास्टिंग की गयी।

उपचुनाव में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल एवं इंडिया महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी बीमा भारती के बीच मुकाबला है। निर्दलीय शंकर सिंह चुनाव को त्रिकोणीय बना रहे हैं। मतदान के दौरान राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गयी।

मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित था। 321 बूथ बनाए गए थे। शहरी क्षेत्र में 30 और ग्रामीण क्षेत्र में 291 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथ 164 सरकारी भवनों में बने थे। इस उपचुनाव में 321 कंट्रोल यूनिट (सीयू), 321 बैलेट यूनिट तथा 321 वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…