रील बनाने के चक्कर में 6 युवक-युवती गंगा में डूबे : दो ने तैरकर बचाई जान : चार अब भी लापता

रील बनाने का नशा युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। खुद को वायरल करने के चक्कर में युवा किसी भी हद को पार करने लगे हैं। हालांकि कभी-कभी रील के चक्कर में उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां नदी में रील बनाने के चक्कर में छह युवक-युवतियां डूब गए। घटना अगुवानी गंगा घाट की है।

दरअसल, शनिवार को कुछ लड़के और लड़कियां अगुवानी घाट पर रील बनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पांच युवक और एक युवती गंगा में डूब गए। एक युवक और एक युवती तो किसी तरह से जान बचाकर गंगा से बाहर निकल आए लेकिन चार लड़के गंगा के गहरे पानी में चले गए। बाल-बाल बचे दोनों युवक-युवती को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading