रिल्स बनाना पड़ गया महंगा – महिला सिपाही पति-देवर के साथ पटना में गिरफ्तार

पटना पुलिस ने नालंदा की एक महिला सिपाही को उसके पति और देवर के साथ अरेस्ट कर लिया है। महिला सिपाही पर एक युवती से मारपीट और उसके पति व देवर पर मारपीट के साथ ही छेड़खानी का आरोप है। मारपीट और छेड़खानी की घटना गुरुवार शाम को सभ्यता द्वार के पास हुई थी।

महिला सिपाही का नाम अमृता कुमारी (29) है। उसके पति का नाम अजीत कुमार और देवर का नाम नीरज कुमार बताया गया है।गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीतराम प्रसाद ने तीनों के अरेस्टिंग की पुष्टि की है। बताया है कि महिला सिपाही, उसके पति और देवर पूर्वी चंपारण के रहनेवाले हैं। सभी को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वीडियो डिलीट नहीं करने से शुरू हुआ विवाद

23 साल की पीड़ित युवती के अनुसार महिला सिपाही से उसकी मुलाकात पटना जंक्शन के पास हुई थी। बाद में करीब 15 दिन पहले गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के पास दोनों फिर से मिले। वहां सिपाही ने बिना बताए युवती का कुछ वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।आरोप है कि महिला सिपाही पहले से रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती थी। खरीदकर पहनी गई दारोगा की वर्दी में रील्स बनाती है और लोगों पर धौंस जमाती है।

युवती ने गांधी मैदान थाना में दर्ज शिकायत में कहा है कि अमृता कुमारी रिक्वेस्ट करने के बाद भी उसका वीडियो डिलीट नहीं कर रही थी। अचानक गुरुवार को सभ्यता द्वार के पास मिल गई। जब उसने वीडियो डिलीट करने की रिक्वेस्ट की तो उल्टे धौंस दिखाने लगी।उसके साथ रहे पति और तथाकथित देवर उसके साथ मारपीट और छेड़खानी करने लगे। जिसके बाद उसने थाने पर पहुंचकर लिखित शिकायत की।

दारोगा की वर्दी में सामने आए रील्स

गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि नालंदा जिला बल की सिपाही अमृता कुमारी और उसके पति अजीत कुमार और सहयोगी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला सिपाही वर्दी में वीडियो वगैरह बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती थी।

इसी क्रम में एक लड़की का वीडियो बिना उसे बताए बनाकर अपलोड कर दिया। अभी महिला सिपाही छुट्टी में पटना आई हुई थी। सभ्यता द्वार के पास इनकी मुलाकात हो गई। पूछने पर इसके सहयोगी लड़की के साथ मारपीट और छेड़खानी करने लगे। लड़की एक निजी मीडिया चैनल की कर्मी है।

  • Related Posts

    होली पर घर जाने की टेंशन खत्म: रेलवे चलाएगा 94 स्पेशल ट्रेनें; पटना, रक्सौल और मधुबनी के लिए खास इंतजाम, देखें पूरी लिस्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बीएन कॉलेज में छात्रों की जीत: फ्री था एडमिशन, फिर भी वसूले जा रहे थे पैसे; ABVP के विरोध के बाद प्रिंसिपल ने तत्काल रोका नामांकन, फीस वापसी का मिला भरोसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading