राहुल विपक्ष के नेता के पद के योग्य नहीं- विजय सिन्हा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए बयान पर अपना प्रतिरोध प्रकट करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वाले युवराज हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। मंगलवार को प्रेस-वार्ता में सिन्हा ने कहा कि राहुल हिंदुओं को गाली देते हैं और चुनाव में जनेऊ पहनकर मंदिर जाते हैं।

सिन्हा ने कहा कि राहुल का भाषण झूठ पर आधारित था, जो गैर-जिम्मेदाराना है। झूठ और लोभ की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर तो करती ही है, उससे सदन की गरिमा भी गिरती है। राहुल के परनाना पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हिंदू धर्म की आस्था से खिलवाड़ किया।

राहुल गांधी पर विजय सिन्हा का हमला

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि बाद में उनकी दादी इंदिरा गांधी ने बार-बार हिंदू धर्म को नीचा दिखाया। उनके पिता राहुल गांधी ने तुष्टीकरण की राजनीति को हवा देकर हिंदू धर्म मानने वाले लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का प्रयास किया। भारतीय संस्कृति को ये लोग नहीं अपना पा रहे हैं, इस कारण ऐसी भाषा निकलती है।

सिन्हा ने कहा कि भारत युद्ध को नहीं बुद्ध को मानता है। सभी धर्मों का उद्गम स्थल सनातन संस्कृति रही है। सृष्टि के साथ सत्य की उत्पत्ति हुई है। ये ईश्वर की शपथ नहीं लेंगे, सत्य और निष्ठा की शपथ लेंगे, क्योंकि इन्हें ईश्वर पर विश्वास नहीं है।

राहुल विपक्ष के नेता के पद के योग्य नहीं- विजय

उन्होंने कहा कि जो भारत की संस्कृति को नहीं स्वीकारते, उन्हें भारत के लोग भी स्वीकार नहीं करते। राहुल विपक्ष के नेता के पद के योग्य नहीं। वे बिहार में नरसंहार के पोषक राजद के साथ हैं तो बंगाल में उपद्रव फैलाने वाली ममता के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के नेता पहले भी हिंदू आतंकवाद की बात करते थे। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा और प्रवक्ता राकेश सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पटना: नियोजन भवन में असिस्टेंट डायरेक्टर 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading