राहुल गांधी की यात्रा के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, लंबे समय से बीमार थे टीएच मुस्तफा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले झटके पर झटके लग रहे हैं। महाराष्ट्र में मिदिंद देवड़ा के इस्तीफा के बाद असम में कांग्रेस सचिव ने पार्टी को गुडबाय बोल दिया। इसी बीच केरल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। केरल में कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएच मुस्ताफा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री टीएच मुस्तफा 83 वर्ष के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। अपने इलाके में वे काफी लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस नेता के गांव में मातम छा गया है और बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। श्रद्धांजलि के बाद रविवार की रात मारमपल्ली जुमा मस्जिद में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

टीएच मुस्तफा का जन्म 7 दिसंबर, 1941 को पेरुंबवूर में हुआ था। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया और 14 वर्षों तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे। पहली बार वे 1977 में अलुवा निर्वाचन क्षेत्र से जीते थे। कुन्नाथुनाडु निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे। केरल की सियासत में उनकी काफी पकड़ थी।

  • Related Posts

    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘डिजिटल डकैती’ का महाखुलासा! फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला CSP संचालक गिरफ्तार; 320 लोगों के अंगूठों के निशान बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading