राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी सेवकों को अब एक हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा

सरकारी सेवकों को अब 1हजार मिलेगा पुरस्कार

पटना। राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी सेवकों को अब एक हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। राज्य सरकार राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी सेवकों को निर्धारित दायित्वों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये हर वर्ष पुरस्कृत करती है।

विभिन्न विभागों द्वारा उन्हें माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित कर प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह व्यवस्था वर्ष 2006 में अगस्त से प्रभावी है। प्रशस्ति पत्र के साथ अब तक पांच सौ की पुरस्कार राशि दी जाती रही है। उसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपये कर दिया गया है। वित्त विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह के अनुसार, वस्तुत जब पांच सौ रुपये पुरस्कार की व्यवस्था निर्धारित हुई, तब सरकारी सेवकों के चार समूह (क, ख, ग व घ) हुआ करते थे। 2018 के जून से पदों के वर्गीकरण (क, ख, ग व अवर्गीकृत) में कुछ परिवर्तन हुआ। समूह-घ के सरकारी सेवक समूह-ग में नामित हो गए। हालांकि, पुरस्कार राशि यथावत रही। लंबे समय से उसमें वृद्धि की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

  • ये भी पढ़े..

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…

    ‘हमनशीं’ : जब एक पत्रकार की कलम खबरों से आगे बढ़कर दिल की आवाज़ लिखने लगे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *