राजनीति में नहीं,मेरी रुचि अध्यात्म में है : मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत ने तमाम अटकलों को किया खारिज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने उनको लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही सियासी चर्चाओं तथा अटकलों को खारिज किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राजनीति में आने की संभावना से इनकार कर दिया। कहा कि उनकी रुचि अध्यात्म में है, राजनीति में नहीं।

शुक्रवार को राजधानी के कोतवाली स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में कुछ खरीदारी करने पहुंचे निशांत पर कुछ पत्रकारों की नजर पड़ गयी। मीडिया का माइक अपने सामने देख निशांत ने कहा, मैं यहां स्पीकर खरीदने आया हूं। मैं मोबाइल पर ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ सुनता हूं। स्पीकर खरीदने आया हूं, ताकि उस पर इसे अच्छे से सुन सकूं। इसी दौरान निशांत से जब यह पूछा गया कि आप राजनीति में आएंगे, यह सुनते ही वह बोले- मैं आध्यात्मिक पथ पर चल रहा हूं। इतना कह वह वहां से चले गए।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…