राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार

  • पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा
  • विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जायेगा स्व० सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर
  • मुख्यमंत्री ने स्व० सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी

पटना, 14 मई 2024 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर मर्माहत है।मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्व० सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना विशेष विमान से लाया जायेगा।

उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा। मुख्यमंत्री ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जेसिस जार्ज से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा स्व० सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

ये भी पढ़े..

पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

Share Add as a preferred…

लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

Share Add as a preferred…