रांची में पोलिंग पार्टियों को किया जा रहा रवाना

झारखंड के चार लोकसभा सीटों के लिए कल वोट डाले जाएंगे। इनमें रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद सीट हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा।

रांची लोकसभा सीट की बात करें तो यहां कुल 27 प्रत्याशी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। रांची के अंतर्गत इचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची और हटिया समेत 6 विधानसभा क्षेत्र आते है।। वोटिंग के लिए लगभग 2400 मतदान केंद्र बनाए गए हैं ।

यहां कुल मतदाता 21.88 लाख हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब 11 लाख 8 हजार है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 80 हज़ार है।

थोड़ी ही देर में जिला निर्वाची पदाधिकारी मोराबादी मैदान से पोलिंग पार्टियों को रवाना करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

    Share Add as a preferred…

    बिहार पंचायत चुनाव 2026: तय समय पर मतदान कराने की तैयारी, परिसीमन को लेकर सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *