रांची-भागलपुर ट्रेन अब सुल्तानगंज और देवघर में रुकेगी

सावन को देखते हुए अब रेलवे यात्रियों और कांवरियों की सुविधा के लिए रांची-भागलपुर नई ट्रेन को सुल्तानगंज और देवघर स्टेशन पर ठहराव मिलेगा। रविवार से ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। पहले इन दोनों स्टेशनों को शामिल नहीं किया गया था। इसकी सुविधा होने से अब यात्रियों को बाबाधाम दर्शन में सहूलियत होगी।

साथ ही यात्री अधिक संख्या में टिकट कटा सकेंगे। 08645 रांची भागलपुर (वाया सुल्तानगंज) द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन एवं ट्रेन संख्या 08610 भागलपुर रांची (वाया देवघर ) द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। 08645 रांची भागलपुर (वाया सुल्तानगंज) द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सावन के महीने में यात्रा 21 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन रांची स्टेशन से मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग, तिलैया, कोडरमा, गया, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी। ट्रेन का रांची प्रस्थान 21:35 बजे, सुल्तानगंज आगमन 09:47 बजे प्रस्थान 09:52 बजे एवं भागलपुर आगमन 10:50 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08610 भागलपुर – रांची (वाया देवघर) द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन देवघर, जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची जाएगी। ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 12:20 बजे, देवघर आगमन 15:10 बजे प्रस्थान 15:15 बजे एवं रांची आगमन 03:00 बजे होगा। इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 22 कोच होंगे।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading