युवराज सिंह की सलाह क्षमता से खेले भारतीय टीम तो ट्रॉफी संभव

न्यूयॉर्क। पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का मानना है कि टीम में कौशल और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। अगर वह विश्व कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता के साथ खेले तो वह ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार खत्म कर सकती है। भारत ने अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था।

उससे दो साल पहले युवराज के शानदार प्रदर्शन से भारत ने वनडे विश्व कप जीता था। भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्व कप भी जीता था जिसमें युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे। विश्व कप के लिए आईसीसी के अम्बेसडर युवराज ने कहा, भारत खुद पर विश्वास रखे और अपनी पूरी क्षमता से खेले तो वह खिताब जीत सकता है।

Related Posts

कबड्डी के मैट पर ‘बिहारी बेटियों’ का जलवा! मगध वॉरियर्स की बादशाहत कायम, पर सीतामढ़ी ने दी कड़ी टक्कर; जानें अंक तालिका का ताजा हाल

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *